उज्जैन, उज्जैन जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना उन्हेल पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता बालिका को मात्र 36 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
📌 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 25.05.2026 को फरियादी निवासी गुरला रोड, उन्हेल द्वारा थाना उन्हेल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
📌 *पुलिस कार्यवाही*-
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उन्हेल में अपराध क्रमांक 199/25 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर सतत प्रयास करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को ग्राम मकड़ावन से 36 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
👏 सराहनीय भूमिका :
🚔 निरीक्षक संतोष चौहान (थाना प्रभारी, उन्हेल), उप निरीक्षक प्रतीक यादव (सायबर सेल), सउनि नरेन्द्र भूरिया, सउनि भूरिया मोहरे (थाना बिरलाग्राम), प्रधान आरक्षक संजीव नेम, आरक्षक जॉर्ज सिंह पाल एवं आरक्षक ललित राठौर की सराहनीय भूमिका रही।