उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 28.05.2026 को फरियादी प्रेमनारायण पिता प्यारेलाल मंसोरिया उम्र 55 वर्ष निवासी रविशंकर नगर, उज्जैन द्वारा थाना महाकाल पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27.05.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे नलिया बाखल, उज्जैन क्षेत्र में तीन आरोपियों द्वारा उनके पुत्र मोहित मंसोरिया पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित की गई विशेष टीम*-
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) आलोक शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक सिंह मरावी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महाकाल निरीक्षक गगन बादल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश दी गई। सघन तलाश एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त 03 आरोपियों को राउंडअप किया।
*🔹गिरफ्तार आरोपी*-
01. एकलव्य शर्मा उम्र 19 वर्ष, निवासी पुष्कर बावड़ी, नलिया बाखल, उज्जैन।*
02. *02 बाल अपचारी।*
*🔹सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गगन बादल, उनि. जितेन्द्र झाला, सउनि. बलराम थिरौदा, सउनि. चन्द्रभान सिंह, प्रआर. शैलेष योगी, आरक्षक गोपाल, आरक्षक शशांक, आरक्षक पंकज कुटे, आरक्षक दीपक पटेल, आरक्षक यादवेन्द्र एवं आरक्षक संजीव की सराहनीय भूमिका रही।