उज्जैन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 अंतर्गत शहर में आवागमन की सुविधा के लिए नए ब्रिज निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने चामुंडा माता चौराहा से फ्रीगंज की ओर निर्माण अधीन रेलवे ओवर ब्रिज, मक्सी रोड आईटीआई के समीप निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य और लालपुर के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर निर्माण से जुड़ी तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेकर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने फ्रीगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य की गति तेज करने के लिए ग्रैंड होटल के सामने वाले मार्ग में बैरिकेडिंग कर एक और से निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।
संभाग आयुक्त श्री सिंह निर्देश दिए कि निर्माण कार्य करने वाले संबंधित विभाग द्वारा निर्माण सामग्री की टेस्टिंग कराई जाए।
ब्रिज निर्माण के दौरान सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।