उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय राजाराम रिसॉर्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत 2 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने भाजपा का ध्वज फहरा कर किया । इसके पश्चात अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी उद्घाटन किया गया । प्रशिक्षण वर्ग में मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी, भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र को भाजपा नगर अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज संबोधित किया । प्रथम सत्र को विधायक आशीष शर्मा द्वारा स्थानीय कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं आई टी विषय पर संबोधित किया । द्वितीय सत्र को प्रदेश मंत्री राजेन्द्रसिंह द्वारा हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित किया । तृतीय विषय को इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय को संबोधित किया। चतुर्थ सत्र को पंकज चतुर्वेदी, सोमेश पालीवाल द्वारा सोशल मीडिया, मीडिया, ए आई विषय पर संबोधित किया। पंचम सत्र भाजपा अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य द्वारा कार्य विस्तार विषय पर संबोधित किया । षष्टम सत्र को श्री अशोक अधिकारी द्वारा व्यावहारिक सत्र विषय पर संबोधित किया। सप्तम सत्र को श्री कान्हसिंह ने कार्यकर्ता विकास संभाल एवं अपेक्षाएँ विषय पर संबोधित किया ।
अष्टम सत्र को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर संबोधित किया। प्रथम दिवस के आखरी नवम सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने कार्य पद्धति विषय पर संबोधित किया ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा ओर सरकार कि उपलब्धि जनता को समझाना है । सरकार आधोसरंचना के लिए काम करती है लेकिन हमारी सरकार ने अधोसंरचना के साथ नदी, वन्य जीव ओर पृथ्वी के पंच महाभूत जिससे जीवन चलता है सभी क्षेत्र मे काम किया है जैसा हमारा पिंड है वैसा हि ब्रह्मांड है उसमे उज्जैन कि यदि बात करे तो सात सागर दुनिया मे तो उज्जैन मे भी सात सागर है 84 योनि होती है 84 महादेव है उज्जैन मे है वही चार द्वारपाल जो अर्थ,काम, मोक्ष को जोड़ते है । हमारी सरकार ने दूध उत्पादान गोपालन मे भी विशेष काम किया है, मेडिकल कॉलेज कि संख्या मे भी वृद्धि कि पहले 8 लाख लीटर दूध उत्पादन को बढाकर 13 लाख किया वही सिंचित कृषि का रकबा भी बढ़ाया । उन्होंने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और कृषि, उद्योग, धार्मिक पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है । मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। गेहूं, सोयाबीन और दलहन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन, महाकाल लोक और विभिन्न तीर्थ स्थलों का व्यापक विकास किया गया।
प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे और शहरी अधोसंरचना के कार्य तेजी से आगे बढ़ाए गए। निवेश और उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए नई औद्योगिक नीतियां लागू की गईं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए संस्थानों एवं सुविधाओं का विकास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित मध्यप्रदेश” के संकल्प के साथ सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में और मजबूत स्थान बनाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, प्रभुलाल जाटवा, रवि सोलंकी, जगदीश अग्रवाल, पारस जैन, रमेश शर्मा, वीरेंद्र कावड़िया, प्वर्ग प्रभारी राजीव खंडेलवाल, जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित, मुकेश यादव, प्रदीप पाण्डे, राजेंद्र भारती, जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा, प्रमिला यादव सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।