बिना अनुमति के अवैध फ्लेक्स एवं होर्डिंग नहीं लगाए अन्यथा संबंधित पर होगी अब चालानी कार्यवाही

उज्जैन, नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना अनुमति लगे हुए अवैध बेनर, फ्लेक्स एवं होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की गई उक्त फ्लेक्स से शहर की छवि एवं सुंदरता भी धूमिल हो रही थी जिसके क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए अवैध फ्लेक्स एवं होर्डिंग निकालने की कार्यवाही की गई साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, दुकानदारों को हिदायत दी जाती है कि प्रचार प्रसार के लिए शहर की सुंदरता को धूमिल ना करें अन्यथा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी*
*कार्यवाही के अंतर्गत नगर निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा गोपाल मंदिर से छत्री चौक, चामुंडा माता मंदिर से फ्रीगंज ओवर ब्रिज, 03 बत्ती से इंदिरा गांधी प्रतिमा, टावर चौराहा, तीन बत्ती से सिंधी कॉलोनी, दो तालाब होते हुए नानाखेड़ा चौराहा तक, हरीफाटक से शांति पैलेस चौराहा, दरगाह मंडी से सेंट पॉल स्कूल कानीपुरा रोड, कोठी रोड से स्मार्ट सिटी होते हुए तरण ताल देवास रोड, चरक अस्पताल से इंदौर गेट होते हुए हरि फाटक ब्रिज, जूना सोमवारिया से पिपली नाका अंकपात मार्ग तक खम्बो एवं रोटरियों पर जितने भी अवैध फ्लेक्स एवं होर्डिंग पाए गए उन्हें हटाने की कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी*
*साथ ही निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, अतिक्रमण गैंग प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत उज्जैन शहर की स्वच्छता सुंदरता का ध्यान रखना है इसलिए जिन क्षेत्रों में भी बिना अनुमति के शासकीय संपत्तियां, रोटरी, बिजली के पोल, डिवाइडर इत्यादि पर अवैध फ्लेक्स, बैनर एवं होर्डिंग पाए जाते हैं तो संबंधित पर भारी जुर्माने की कार्यवाही करें!