उज्जैन, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ताजपुर में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसके समाधान के लिए शासकीय अधिकारीयो द्वारा मौके पर पहुंच कर एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाया गया था !
अधिकारियों के जाने के बाद फ़िर से कब्ज़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई, जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई।
विवाद के बाद पीड़ित पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, जहाँ पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल ले जाकर ईलाज कराया उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।