उज्जैन, कोठी पैलेस स्थित अजाक्स कार्यालय में जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. रतनलाल परमार ने बताया कि संगठन की मजबूती और अजा-अजजा वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उज्जैन में ‘द्वितीय मालवांचल अजाक्स सम्मेलन’ का भव्य आयोजन जून माह में किया जाएगा।पहले यह सम्मेलन 24 मई को होना था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपलब्धता न होने के कारण इसे स्थगित किया गया था। अब मुख्यमंत्री जी ने जून माह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दे दी है, जिसकी नई तिथि जल्द घोषित होगी।वरिष्ठ पदाधिकारी रमेशचंद्र चँगेसिया ने कहा कि इस महाधिवेशन में हजारों की संख्या में समाजजन और अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों के शोषित व पीड़ित वर्ग के सामाजिक उत्थान और लंबित विभागीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दरियाव सिंह गहलोत, रमेश चंद्र सूर्यवंशी और प्रवीण गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।