उज्जैन,5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत हरित सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके क्रम में मंगलवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय पर महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं ,सामाजिक संस्थाओं, उद्यान विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए संकल्प लिया कि पौधारोपण के इस अभियान के अंतर्गत हम सभी को साथ मिलकर जन अभियान के रूप में इस आयोजन को सफल बनाना है*
*बैठक में उद्यान विभाग के अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत 2000 से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें जोन क्रमांक 01 अंतर्गत कालिदास उद्यान, जोन क्रमांक 2 गोवर्धन सागर, जोन क्रमांक 3 नरसिंह घाट, जोन क्रमांक 4 मयूरवन, अंबेडकर उद्यान, जोन क्रमांक 5 नगर वन, जोन क्रमांक 6 नानाखेड़ा 4आर पार्क में पौधारोपण किया जाएगा*
*इसी के साथ बैठक में उपस्थित पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी संकल्प लिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिंधी समाज, लायंस क्लब, माधव कॉलेज, हरियाली महोत्सव समिति, पर्यावरण प्रेमी संस्था, गायत्री परिवार इत्यादि पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं द्वारा चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा*
*बैठक में सभी पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन को लेकर सभी से चर्चा की गई साथ ही सभी से अमूल्य सुझाव एवं विचार विमर्श किए गए साथ ही कहा कि हरित सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता है सिंहस्थ क्षेत्र में 10 से 12 फीट हाइट के पौधे लगाए जाने की जरूरत है जिससे यह पौधे शीघ्र बड़े हो और हमें छाया प्रदान करें नगर निगम द्वारा 10 लाख पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे यह अभियान सिर्फ नगर निगम का ना होते हुए सभी जिम्मेदार नागरिकों, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं का है इसलिए हमें यह अभियान को साथ मिलकर सफल बनाना है*
*बैठक में एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री कैलाश प्रजापत, अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से सुश्री वर्षा जोशी एवं पर्यावरण प्रेमी संस्थाएं के सदस्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य गण उपस्थित रहे!
