02 आरोपियों से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 1,60,000 रु

उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

🟣 *घटना का विवरण*–
दिनांक 03.06.2026 को थाना तराना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सादीखेड़ी रोड तराना पर अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं।

🟣 *पुलिस कार्यवाही*-
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेहियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

🟣 *गिरफ्तार आरोपी*-
▪️मोहम्मद सलीम उर्फ सल्लू पिता मोहम्मद रफीक निवासी काजी चौक तराना।
▪️अली हुसैन पिता अब्दुल निवासी 40 क्वार्टर जानसापुरा जीवाजीगंज उज्जैन।

🟣 *जप्त मादक पदार्थ* :
▪️ 11 ग्राम एमडी ड्रग्स
▪️ अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹1,60,000/-

👮 *सराहनीय भूमिका* :
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हरिराम अंगोरिया, आरक्षक क्रमांक 1624 अमरदीप सिंह, आरक्षक क्रमांक 1371 अर्चित शर्मा एवं आरक्षक क्रमांक 94 जितेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।