उज्जैन,वार्ड क्रमांक 44 की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीलम राजा कालरा के प्रयासों से फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क के सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल द्वारा क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीलम राजा कालरा, महामंत्री श्री आनंद सिंह खींची, श्री कमल बैरवा, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रूप पमनानी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया गया*
*उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 44 फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क जो को शहर के मध्य भाग का एक आदर्श स्थल है जहां शाहिद स्तंभ स्थापित है नगर निगम द्वारा आदर्श उद्यान मद की राशि लगभग 27 लाख की लागत से शाहिद पार्क का सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण कार्य संपन्न करवाए जाएंगे जिसके अंतर्गत लाइटिंग, पाथवे निर्माण, सुशोभित मंच, बाउंड्री वाल का रंग रोगन, फाउंटेन इत्यादि कार्य होंगे इसी के साथ ही 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा शहीद पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया*
*इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री अनिल गुप्ता, श्री यशवंत पटेल, श्री सौरभ भारद्वाज, श्री राजेंद्र शर्मा, श्रीमती माधुरी शर्मा, श्रीमती सुषमा बोहरा, श्रीमती रुपाली जी, श्री कल्याण शिवहरे, श्री पंकज मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजा कालरा, श्री बालकृष्ण पटेल, श्री अजय भालिया, श्री कदम जी, श्री मोहनलाल पांडे, श्री मनीष देशपांडे, फ्रीगंज व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे!
