उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना नागझिरी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना नागझिरी के अपराध क्रमांक 34/2026 में पंजीबद्ध गंभीर मारपीट के प्रकरण में, जो धारा 296-बी, 115(2), 119(1), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दर्ज है, का फरार आरोपी *बंटी उर्फ मिंडी उर्फ हेमराज पिता तेजकरण सोलंकी, निवासी विक्रम यूनिवर्सिटी, इंद्रानगर, नागझिरी, उज्जैन,* घटना के बाद से लगातार लगभग 05 माह से फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना नागझिरी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।
दिनांक 09.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए फरार इनामी आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही—
क्राइम ब्रांच, उज्जैन
श्री योगेश सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) ,प्रधान आरक्षक कुलदीप भारद्वाज ,प्रधान आरक्षक रूपेश ,प्रधान आरक्षक वीरसिंह , आरक्षक अनिल पंचोली ,आरक्षक मनीष एवं थाना नागझिरी पुलिस टीम ।
*🔹उज्जैन पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनता के सहयोग, सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों से फरार एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।