प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही, डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया गया

उज्जैन, नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 28 स्थित दूत तलाई क्षेत्र में स्थित परफेक्ट ट्रांसपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, कार्यवाही के दौरान संबंधित ट्रांसपोर्ट संचालक पर स्वच्छता निरिक्षक द्वारा 03 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया*
*इसी के साथ ही मालीपुरा स्थित होटल दिया के कर्मचारी द्वारा खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध 4,000 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया*
*उक्त कार्यवाही नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक श्री मुकेश भाटी एवं स्वच्छता अमले की उपस्थिति में की गई*
*नगर निगम द्वारा सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, व्यापारियों एवं होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का क्रय-विक्रय अथवा उपयोग किसी भी स्थिति में न करें तथा कचरा निर्धारित डोर-टू-डोर वाहन में ही डालें। खुले में कचरा फेंकने या प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही एवं जुर्माना लगाया जाएगा, नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की है कि स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल उज्जैन के निर्माण में अपना सहयोग दें तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें!