निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ विशेष सम्मिलन

उज्जैन,मंगलवार को निगम का मा. विशेष सम्मिलन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता एवं महापौर श्री मुकेश टटवाल, नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। वन्देमातरम गायन के साथ संदन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
सम्मिलन में कार्य सूची के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करते हुए उज्जैन शहर अंतर्गत जीर्णशीर्ण शौचालयों को ध्वस्त कर एसबीएम 2.0 अंतर्गत नवीन शौचालयों का निर्माण किये जाने, वार्ड क्र. 24 अंतर्गत खादठिया स्थित सुलभ शौचालय व लाल मस्जिद के पास यूरिनल के पुर्ननिर्माण, गांधी बाल उद्यान, क्षीरसागर के बाहर स्थित यूरिनल को हटवाये जाने संबंधि प्रस्ताव पर सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य अन्तर्गत स्वेच्छा से अपने भवन, प्रतिष्ठान हटाने वाले भवन स्वामीयों को मुआवजा प्रदान किये जाने वाले प्रस्ताव जिसमें गदापुलिया से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक (भगतसिंह मार्ग) चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने, वी.डी. मार्केट से तेलीवाडा, ढाबारोड होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग चौडीकरण अंतर्गत प्रभावित हितग्राहियों का मुआवजा स्वीकृति, गाडी अड्डा चौराहे से बडापुल तक (लाला लाजपतराय मार्ग वल्लभ भाई पटेलमार्ग एवं वीर दुर्गादास मार्ग) चौडीकरण अंतर्गत प्रभावित हितग्राहियों का मुआवजा स्वीकृति, हरिफाटक मार्ग से महाराजवाडा स्कूल क्र. 2 होते हुए महाकाल पार्किंग (महाकाल पार्किंग से अहिल्याबाई मार्ग) तक रोड चौडीकरण कार्य के अंतर्गत प्रभावित हितग्राही के मुआवजे की स्वीकृति, गैल इंडिया चौराहे से नीलगंगा तथा शांति नगर से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने, सांवेर रोड़ मुनी नगर से सार्थक नगर इंदौर रोड़ (शांति नगर चौराहे से इंदौर रोड़) तक मार्ग चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने, हामूखेडी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड़ तक मार्ग चौडीकरण में प्रभावित को मुआवजा प्रदान किये जाने, म.प्र. सड़क विकास निगम उज्जैन द्वारा सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत हरिफाटक आरओबी के 4 लेन चौडीकरण के कार्य में नगर पालिक निगम उज्जैन के 12 खोली के स्थापित मकान प्रभावित होने से प्रभावित व्यक्तियों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि के भुगतान संबंधी प्रस्ताव पर विचार करते हुए सदन की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
कार्य सूची के प्रकरण अलखधाम में निर्माणाधीन नगर निगम के शॉपिंग काम्पलेक्स के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई एवं प्राप्त पुरक प्रस्ताव कोे मेयर इन कांउसील के माध्यम से सदन में रखे जाने के निर्देश प्रदान किये गये।
उज्जैन स्थित स्वीमिंग कॉम्पलेक्स को स्वीमिंग अकादमी की स्थापना हेतु खेल और युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर विचार करते हुए मेयर इन कांउसील के अनुशंसा एवं अगर राज्य शासन की स्वीकृति की आवश्यकता हो तो प्राप्त की जावे। स्वीकृति प्रदान की गई।
वार्ड 52 अंतर्गत देवासरोड़ स्थित तरणताल स्वीमिंग पुल के नियमित संचालन संबंधी प्रस्ताव को सदन की सर्वानुमती से स्वीकृति प्रदान की गई।
उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में पीपीपी माडल पर सीबीजी प्लांट स्थापित किए जाने हेतु गैल इंडिया लिमिटेड के साथ स्वीकृत परियोजना को निरस्त कर निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने और मास्टर प्लान की सड़को के त्वरित चौड़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, एजेंडा के ठहराव अनुसार सिंहस्थ 2028 अंतर्गत मास्टर प्लान सड़कों एवं अन्य अद्योसंरचना विकास कार्यों हेतु प्रभावित भवन, भूमि स्वामीयों को हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) के क्रय एवं पुर्नविक्रय के लिए HUDCO/वाणिज्यिक बैंकों से ऋण प्राप्त करने संबंधी प्रस्ताव में सदन में पर्याप्त चर्चा के बाद सदन की सर्वानुमति से जनहित एवं निगमहित में स्वीकृति प्रदान की गई।
चर्चा में एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, श्री अनिल गुप्ता, श्री सत्यनारायण चौहान, श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्री सुशील श्रीवास, श्री शिवेन्द्र तिवारी, हेमंत गेहलोत, श्रीमती सपना सांखला, श्रीमती नीलम कालरा, श्री गब्बर कुवाल, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी सहीत अन्य पार्षदों में भाग लिया, अन्त में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा सदन के सुचारू संचालन के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।