उज्जैन,दिनांक 24 जुलाई 2026 को गायत्री परिवार बेड़ावन तहसील उन्हेल जिला उज्जैन द्वारा चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा पंच कुंडी गायत्री यज्ञ का समापन हुआ!
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज़ हरिद्वार परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में
प्रज्ञा पुराण कथा, पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ, दीप यज्ञ व संस्कार का आयोजन श्री राम मंदिर (धाकड़ धर्मशाला के पास) पर किया गया, जिसमें विधिवत निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,
विवरण:-
कलश यात्रा
दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार
समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ
दिनांक 22 जुलाई 2026 बुधवार से
दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार तक
समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
प्रज्ञा पुराण कथा
दिनांक 21 जुलाई 2026 बुधवार से दिनांक 23 जुलाई 2026 गुरुवार तक
दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक समय
दीप यज्ञ
दिनांक 23 जुलाई 2026 गुरुवार
समय शाम 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक
यज्ञ एवं कथा पूर्णाहुति
दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्णाहुति पश्चात् भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास व दूर-दराज में निवासरत समस्त धर्म प्रेमी जनों ने प्रसादी ग्रहण कर उत्साह पूर्वक से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया!
