उज्जैन, आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी है। इन निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग उज्जैन द्वारा जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध विक्रेताओं, डेयरियों, चिलिंग सेंटरों एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विभाग द्वारा विगत तीन दिनों में न्यू सुंदर डेयरी एण्ड स्वीट्स फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, पवनश्री फूड्स इंटरनेशनल प्रा.लि. आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, यादव मिल्क सेंटर आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, सिन्धु डेयरी फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, उज्जैन मिल्क फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, मल्होत्रा डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, सुंदर डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, ककड़ डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, शिवलहरी नमकीन फ्रीगंज से नमकीन के नमूने, न्यू फेमस कुल्फी एंड लस्सी नानाखेड़ा से फालूदा कुल्फी का नमूना, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा फ्रीगंज से पिज़्ज़ा का नमूना, नारंग फेमस कुल्फी फ्रीगंज से बादाम शेक का नमूना, माँ गढ़कालिका दुग्ध डेयरी आदर्श नगर नागझिरी उज्जैन से दूध का नमूना तथा अमृत सागर डेयरी नागझिरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिये गये।
इसी प्रकार तहसील महिदपुर स्थित श्री गणेश दूध भंडार मेन रोड खेडाखजुरिया से दूध का नमूना एवं श्री कृष्णा मिल्क सेंटर सगवाली से दूध का नमूना लिया गया।
उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
