थाना नरवर पुलिस ने 08 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गुरु प्रसाद पाराशर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री भरत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना नरवर पुलिस को 08 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

माननीय न्यायालय नागदा के प्रकरण क्रमांक RCT/4785/2019, धारा 138 NIA में जारी स्थायी वारंट के आधार पर वर्ष 2019 से फरार चल रहे *आरोपी लाखन पिता गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कड़छली* को थाना नरवर पुलिस द्वारा योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके कारण माननीय न्यायालय नागदा द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। थाना नरवर पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 25.07.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उज्जैन पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🟠 *सराहनीय कार्यवाही*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्री बल्लू मंडलोई एवं थाना नरवर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।