थाना झारडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

उज्जैन, उज्जैन जिले में संचालित “नशा मुक्ति अभियान 2.0” एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेडैन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी झारडा उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल के नेतृत्व में थाना झारडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 30.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नरेन्द्रखेड़ा फंटा, बमनई बायपास रोड झारडा पर एक व्यक्ति अवैध जहरीली कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर *जितेन्द्र सिंह पिता दरबार सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम घटिया साईंदास को गिरफ्तार किया गया।* आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कैन में लगभग 08 लीटर जहरीली कच्ची शराब एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 49(ए) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को दिनांक 25.07.2026 को शासकीय अस्पताल झारडा से चोरी करना स्वीकार किया। गहन पूछताछ में आरोपी ने ग्राम घटिया साईंदास से एक HF Deluxe तथा शासकीय अस्पताल महिदपुर से एक TVS मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।

आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलें *गोपाल सिंह पिता मांगुसिंह, निवासी ग्राम घाटपिपल्या को बेचना बताया। पुलिस ने आरोपी गोपाल सिंह को गिरफ्तार* कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

🔹 *जप्त मश्रुका*-
दोनों आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 03 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है, जप्त की गई हैं। आरोपियों से जिले के अन्य वाहन चोरी के मामलों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

🔹 *आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*।
गिरफ्तार आरोपी गोपाल सिंह सौंधिया एवं जितेन्द्र सिंह राजपूत के विरुद्ध थाना झारडा में आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कुल कई आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

🔹 *सराहनीय भूमिका*-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि व्ही.पी. सिंह परिहार, आरक्षक नारायण सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक भारत सिंह चौहान, आरक्षक शुभकरण सिंह भदौरिया, मोहर सिंह, अनार सिंह, कन्हैया अहिरवार, उत्तम रावत, जयपाल विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार गुर्जर, अर्जुन दास, सैनिक उपेन्द्र सिंह परिहार एवं सैनिक महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।