उज्जैन, महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री महेंद्र परमार के मार्गदर्शन तथा थाना पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी की सहायता करने तथा पीड़िता के परिजनों को धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
▪️ घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 31.07.2026 को पीड़िता की ओर से थाना महिदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मुख्य आरोपी समीर स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वहीं आरोपियों ने पीड़िता की मां को धमकाते हुए ₹10,000 की मांग की तथा कहा कि यदि रुपए नहीं दिए गए तो उनकी पुत्री की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई जाएगी तथा घर से बाहर निकलने पर लगातार परेशान किया जाएगा।
रिपोर्ट के आधार पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 312/2026 अंतर्गत धारा 74, 75(2), 79, 78(2), 308(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8, 11(iv)/12, 9(g)/10 तथा 9(n)/10 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी की सहायता करने एवं पीड़िता के परिजनों को धमकाने वाले आरोपी शाहिद पिता अब्दुल रहमान (उम्र 44 वर्ष), साहिल पिता शाहिद (उम्र 18 वर्ष) एवं सोहेल पिता शाहिद (उम्र 22 वर्ष), निवासी यशवंत मार्ग, जेल रोड, महिदपुर को गिरफ्तार किया गया*। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।
▪️ *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि अन्नपूर्णा कठेरिया, उनि एन.एस. कनेश, प्रधान आरक्षक विजयसिंह, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, आरक्षक चन्द्रभानसिंह, आरक्षक राघव, आरक्षक मोहसिन, आरक्षक लेखराज एवं आरक्षक समरथ पाटीदार सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।