श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई

उज्जैन,श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में त्रिवेणी संग्रहालय ऑडिटोरियम में मीडिया बंधुओं की प्रेस वार्ता बैठक आयोजित की गई जिसमें भगवान श्री महाकालेश्वंर जी की श्रावण भादौ मास में निकलने वाली सवारियों पर चर्चा की गई। जिसमें श्रावण मास की प्रथम सवारी 03 अगस्त 2026 को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम राजसी (शाही) सवारी 07 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी। श्रावण मास में चार सवारियां एवं भादौ मास में दो सवारियां निकलेगी।

श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी सोमवार 03 अगस्त 2026, द्वितीय सवारी सोमवार 10 अगस्त 2026, तृतीय सवारी सोमवार 17 अगस्त 2026, चतुर्थ सवारी सोमवार 24 अगस्त 2026 को श्रावण मास में निकाली जायेगी। इसी तरह भादौ मास में पंचम सवारी सोमवार 31 अगस्त 2026 तथा राजसी (शाही) सवारी सोमवार 07 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी।
बैठक मै सभी मीडिया बन्धुओं को भगवान श्री महाकालेश्वर जी की निकले वाली समस्त सवारियों के मार्ग पर चर्चा हुई,
भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन उपरांत अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा , बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी।

प्रथम सवारी में महाकालेश्वर जी की सवारी का क्षिप्रातट पर पूजन के दौरान 1100 वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों से उदघोष के रूप में अर्चन किया जावेगा।

यहां सवारी का पूजन-अर्चन होने के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चोक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा , छत्री चोक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होती हुई श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वापस आयेगी।
राजसी (शाही) सवारी 07 सितम्बर 2026 को उपरोक्त मार्ग के अतिरिक्त टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा , कण्ठाल, सतीगेट, सराफा, छत्री चोक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी।
बैठक में श्रावण भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर जी की निकलने वाली सवारियों के क्रम पर चर्चा हुई जिसमें मजिस्ट्रेट वाहन, मंदिर का प्रचार वाहन, यातायात पुलिस, तोपची (कडाबीन), घुडसवार दल, विशेष सशस्त्र बल सलामी गार्ड, नगर सेना सलामी गार्ड, पुलिस बैण्डे, स्काउट गाइड सदस्य, कांग्रेस सेवा दल, 9-70 भजन मण्डीलियां, जनजातीय एवं लोक कला नृत्य दल, श्री महाकालेश्वर मंदिर बैण्ड, भगवान श्री महाकालेश्वर जी की पालकी, एम्बुलेंस, मध्य‍प्रेदश राज्य विद्युत मंडल का वाहन, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन सम्मिलित रहेगें।

श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की नगर भ्रमण सवारियों को अधिक भव्य, आकर्षक एवं जन-जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक सवारी के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई है। इन थीमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश दिए जाएंगे साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय नृत्य दल सभी सवारियों में अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे।
सवारियों की थीम इस प्रकार रहेगी—
-03 अगस्त 2026 (प्रथम सवारी) – वैदिक उद्बोधन।
-10 अगस्त 2026 (द्वितीय सवारी) – विभिन्न लोक नृत्य।
-17 अगस्त 2026 (तृतीय सवारी) – पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, विद्यालयीन एवं निजी बैंड की प्रस्तुति।
-24 अगस्त 2026 (चतुर्थ सवारी) – पर्यावरण संरक्षण।
-31 अगस्त 2026 (पंचम सवारी) – 84 महादेव की झांकी।
-07 सितम्बर 2026 (राजसी सवारी) – सिंहस्थ महापर्व-2028 की झांकी तथा ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा।
सभी सवारियों में जनजातीय नृत्य दलों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जबकि अंतिम राजसी सवारी में ड्रोन से होने वाली पुष्प वर्षा इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ाएगी।

बैठक में प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव उज्जैन जिले के जनसम्पर्क विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।