चोरी की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे अंतर्राज्यीय गिरोहों पर शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली श्री दीपक मरावी के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं चोरी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना महाकाल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग प्रकरणों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना महाकाल में वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹प्रथम प्रकरण-*

थाना महाकाल पुलिस द्वारा नियमित भ्रमण एवं गश्त के दौरान हरसिद्धि चौराहा, योगीपुरा क्षेत्र से होते हुए चारधाम मार्ग की ओर जाते समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 5-6 महिलाएं नरसिंह घाट कॉलोनी एवं गौड़ बस्ती कॉलोनी क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने की नीयत से घूम रही हैं तथा उनके पास चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार मौजूद हैं।

सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर महिलाएं भागने का प्रयास करने लगीं, जिन्हें महिला पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा महाकाल की सवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, पर्स एवं चैन चोरी करना तथा रात्रि में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया गया।

*▪️गिरफ्तार महिला आरोपियों के नाम-*

01. गुड्डीबाई पति बच्च उर्फ रमेश माली, निवासी इकरन, थाना मथुरागेट, जिला भरतपुर (राजस्थान)
02. सपना पति राजेन्द्र सैनी माली, निवासी ग्राम तिकतोली छोटी खुर्द, जिला मुरैना
03. रेखा उर्फ सोनिया पति राजकुमार माली, निवासी इकरन, जिला भरतपुर (राजस्थान)
04. नीतूबाई पति पप्पू माली, निवासी इकरन, जिला भरतपुर (राजस्थान)
05. नरेशबाई पति रविन्द्र उर्फ राजू माली, निवासी इकरन, जिला भरतपुर (राजस्थान)
06. सोनिया पति खन्ना माली, निवासी इकरन, जिला भरतपुर (राजस्थान)

*🔹जप्त मशरूका-*

▪️एक धारदार लोहे का बक्का
▪️दो धारदार चाकू
▪️एक बांस का डंडा
▪️एक लोहे का पाइप
▪️एक पेचकस
▪️10 चाबियों का गुच्छा

आरोपियों के विरुद्ध थाना महाकाल में धारा 313 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹द्वितीय प्रकरण-*

दिनांक 04.08.2026 की रात्रि में थाना महाकाल पुलिस द्वारा गश्त के दौरान कोट मोहल्ला चौराहे पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति स्मार्ट पार्किंग क्षेत्र के पास सूने मकानों में चोरी करने की तैयारी कर रहे हैं तथा उनके पास हथियार एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार मौजूद हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा महाकाल सवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, पर्स एवं चैन चोरी करना तथा रात्रि में सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया गया।

*▪️गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*

01. सूरज पिता बंशी बावरी, निवासी जिला कोटा (राजस्थान)
02. सूरज पिता रमेश कुमार बावरी, निवासी जिला भटिंडा (पंजाब)
03. मुकेश पिता डेनियल भुरिया, निवासी भोपाल (म.प्र.)
04. अनील पिता बिलसन सारे, निवासी भोपाल (म.प्र.)
05. बिरपाल पिता विजेन्द्र ठाकुर, निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान)
06. सुरेश पिता रमेश जाटव, निवासी जिला कोटपुतली (राजस्थान)

*🔹जप्त मशरूका-*

▪️एक धारदार तलवार
▪️एक धारदार चाकू
▪️दो लकड़ी के डंडे
▪️एक प्लायर
▪️एक चाबियों का गुच्छा

आरोपियों के विरुद्ध थाना महाकाल में धारा 313 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹तृतीय प्रकरण-*

थाना महाकाल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं तथा उनके पास चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार एवं हथियार मौजूद हैं।
मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्षेत्र में सूने मकानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार एवं हथियार बरामद किए गए।

*▪️गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*

01. रामवीर पिता दंदवा उम्र 30 वर्ष, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
02. रईस खान पिता रमजान खान उम्र 28 वर्ष, निवासी पलवल (हरियाणा)
03. सतीश पिता फूलसिंह उम्र 30 वर्ष, निवासी पलवल (हरियाणा)
04. बलिया पिता मजहर उम्र 25 वर्ष, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
05. अरमान पिता सलीम उम्र 22 वर्ष, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
06. अफजल पिता शेरू उम्र 20 वर्ष, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
07. शरीफ पिता रमजान उम्र 30 वर्ष, निवासी पलवल (हरियाणा)

*🔹जप्त मशरूका-*

▪️दो लोहे के सरिये
▪️एक लोहे का पाइप
▪️एक डंडा
▪️एक धारदार चाकू
▪️एक चाबियों का गुच्छा

आरोपियों के विरुद्ध थाना महाकाल में नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी अन्य जिलों एवं राज्यों से उज्जैन आए थे, जिनसे चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*🔹सराहनीय भूमिका-*

थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल, उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक रेणुका मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल कनौज, आरक्षक सत्येंद्र, महिला आरक्षक सुजाता, महिला आरक्षक सरिता, महिला आरक्षक मोनिका पटेल एवं थाना महाकाल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*🔹पुलिस की अपील-*

महाकाल मंदिर क्षेत्र एवं उज्जैन शहर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील है कि वे अपने मोबाइल, पर्स एवं कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।