उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह व उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना घट्टिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
▪️*घटना का विवरण*-
दिनांक 08.08.2026 को थाना घट्टिया पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक पुरुष व एक महिला अपने हाथ में एक यात्री बैग व एक ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा छुपाकर यात्री प्रतीक्षालय बकानीया फंटा उज्जैन आगर रोड़ से किसी व्यक्ति को डिलेवरी देने के लिए कही जाने की फिराक में खड़े है ।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु टीम गठित कर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश की कार्यवाही की गई।जहां एक पुरुष अपने हाथ में लिए यात्री बैग एवं एक महिला अपने हाथ में एक ट्राली बैग लिए बैठी मिली।
संदेह होने पर पुरुष व महिला के दोनों बैगो की तलाशी लेने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कुल 33 किलो 550 ग्राम होना पाया गया।घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
मौके से बरामद डोडाचूरा विधिवत जप्त किया गया। *आरोपी मोहम्मद नाजिम पिता कामिल उम्र 50 वर्ष निवासी यमुना नगर हरियाणा व ज्योति पति शंकर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी भीम नगर भवानी मंडी झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार* किया जाकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️*सराहनीय भूमिका* –
थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव,अलकेश डांगे,आरक्षक दीपक यादव,महिला आरक्षक हेमलता बैरागी,सैनिक जगदीश,मोहनदास बैरागी की रही।