उज्जैन,चक्रतीर्थ पर नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 70 लाख की लागत से सुदर्शन चक्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है सुदर्शन चक्र लगभग 45 फीट ऊंचा रहेगा जो की चक्रतीर्थ पर मुख्य आकर्षण रहेगा शनिवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा प्रचलित सुदर्शन चक्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की गति बढ़ाई जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए ताकि जो समय अवधि निर्माण कार्य की है इस अवधि में पूर्ण हो साथ ही सुदर्शन चक्र का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है*
*आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर से भेंट की*
*महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शनिवार को आवाहन अखाड़े पहुंचकर पीठाधीश्वर से भेंट करते हुए स्वागत सम्मान किया गया साथ ही चर्चा के दौरान सिंहस्थ महापर्व 2028 अंतर्गत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार शहर में चल रहे हैं विकास कार्यों की जानकारी से अवगत कराया!
