उज्जैन, दिनांक 07.08.2026 को थाना भैरवगढ़ क्षेत्रांतर्गत प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना सामने आई।
घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना भैरवगढ़ पर शिकायत प्रस्तुत की गई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरवगढ़ में अपराध क्रमांक 237/07.08.2026, धारा 119(1), 115(2), 296-बी, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपीगण अनिल पिता खेमराज, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैरवगढ़ उज्जैन; बंटी पिता रमेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैरवगढ़ उज्जैन; एवं संदीप पिता स्व. गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी चकभीतरी, उज्जैन को गिरफ्तार* किया गया है। गिरफ्तार आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना में दूसरे पक्ष को भी चोटें आई हैं, जिस संबंध में पुलिस द्वारा क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा घटना के वीडियो फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।