शासकीय माधव महाविद्यालय में किया गया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

उज्जैन, शासकीय माधव महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ रविवार 09 अगस्त को किया गया. महाविद्यालय परिसर में तिरंगा वंदन किया गया
यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर वत्सला वनम में पौधरोपण भी प्राचार्य, प्राध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया. डॉ कल्पना वीरेंद्र सिंह ने देश की आज़ादी की लड़ाई में अगस्त क्रांति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए . उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत आज के दिन ही हुई थी. ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है. प्रोफेसर कल्पना वीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कि हर परिस्थिति में हमें अपने देश का ध्यान सबसे पहले रखना चाहिए. हमें शहीदों के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए.कार्यक्रम में डॉ आयशा सिद्दीकी, प्रो शुभकामना रकताले, प्रो मोहन मुझलदा , प्रो दीपिका वर्मा, क्रीडा अधिकारी श्री नवीन कोरट और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!