पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 13.9 मि.मी. वर्षा दर्ज

उज्जैन, कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला उज्जैन में पिछले 24 घंटे में औसत 13.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सर्वाधिक वर्षा तराना तहसील में 46.0 मिमी हुई हैं। इसी प्रकार उज्‍जैन तहसील में 7.0 मि.मी., घट्टिया तहसील में 12.0 मि.मी., खाचरौद में 1.0 मि.मी, नागदा में 14.1 मि.मी., बड़नगर में 3.0 मि.मी., महिदपुर में 19.0 मि.मी, झारडा में 19.0 मि.मी और माकड़ोन में 4.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

01 जून 2026 से लेकर आज दिनांक तक जिले की औसत कुल वर्षा 412.0 मि.मी. दर्ज की गई है। इसी अवधि में गत वर्ष की औसत कुल वर्षा 358.4 मि.मी थी।