उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह (नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर,नीलगंगा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त *आरोपी घनश्याम सिंह पिता करण सिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रसुलाबाद, तहसील बड़नगर, जिला उज्जैन व जितेन्द्र उर्फ जीतु उर्फ मोडा पिता रामभरोसे मोर्य उम्र 32 साल निवासी 134 बागपुरा हाल-118 हाटकेश्वर कालोनी, उज्जैन* के विरुद्ध PIT-NDPS Act की धारा 3(1) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के प्रतिवेदन एवं जिला दण्डाधिकारी उज्जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आरोपीयो के संबंध में पाया गया कि वह मादक पदार्थों के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
उक्त तथ्यों के आधार पर आयुक्त, उज्जैन संभाग श्री आशीष सिंह द्वारा दिनांक 10.08.2026 को PIT-NDPS Act की धारा 3(1) के अंतर्गत आदेश पारित किया गया। *आदेशानुसार आरोपी घनश्याम सिंह, जितेंद्र उर्फ जीतू को 01 वर्ष की अवधि के लिए उज्जैन संभाग के जिलों की सीमा से निरुद्ध कर केंद्रीय जेल, इंदौर में रखा गया है।