नाबालिग बालिका के साथ अनैतिक कार्य एवं धमकी देने वाले आरोपी को चौकी पान विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ तथा पीड़िताओं को न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव के मार्गदर्शन में चौकी पानविहार को नाबालिक बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का विवरण*-
दिनांक 22.06.2026 को नाबालिग पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कुल्फी बेचने के बहाने उसके घर पहुंचा। पानी मांगने के बहाने घर के अंदर प्रवेश कर आरोपी ने पीड़िता को डराते-धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी द्वारा बाद में भी पीड़िता को उक्त घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने हेतु फोन कर धमकाया गया, जिस कारण वह रिपोर्ट करने घटना दिनांक के कई दिनों बाद थाने पर उपस्थित हुई, पीड़िता द्वारा अपने माता-पिता को घटना की जानकारी देने के बाद थाना घट्टिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना घट्टिया पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे दिनांक 13.08.2026 को ग्राम बच्चूखेड़ा स्थित यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 14.08.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल भेजा गया। प्रकरण में विधि अनुसार विवेचना एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।

▪️*सराहनीय भूमिका* –
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयंत डामोर, सउनि रमाकांत मीणा, आरक्षक रोहित वर्मा, आरक्षक सुनील मालवीय की मुख्य भूमिका रही।