उज्जैन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में, मौन जुलूस निकालकर विभाजन की त्रासदी को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में किया गया।
यह दिवस 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा नगर द्वारा मौन जुलूस निकाला गया । मौन जुलूस सिंधी कालोनी हेमू कालाणी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया जो तीन बत्ती चौराहा, टाॅवर चौक, शहीद पार्क होते हुए भाजपा भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ इसके पश्चात् इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी को दर्शाती प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और कूटनीति के चलते भारत आज विश्व के शिखर की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी जी द्वारा 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका दिवस” घोषित करना बंटवारे की त्रासदी झेलने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह पिछली सदी की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक थी, जिसमें लाखों लोग विस्थापित हुए और अनेक ने अपनी जान गंवाई ।
इस अवसर पर देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवार के सदस्यों सिंधी समाज से सिंधी समाज के दौलत खेमचंदानी जी , सिक्ख समाज से चरणजीतसिंह जी कालरा ने कहा कि उस समय हमारे पिता का पाकिस्तान में अच्छा व्यापार व्यवसाय था लेकिन विभाजन के दौरान जब उन्हें पता चला कि अब हिंदुओं के साथ आने वाले दिनों में अत्याचार होने वाला है और परिवारों को समाप्त कर दिया जाएगा । रातों-रात पाकिस्तान से भागना पड़ा और शरणार्थी शिविरों में बसर करनी पड़ी उसदौरान का दृश्य हमारे माता-पिता बताते थे कि कई परिवार की लड़कियों को और महिलाओं को अगवा कर लिया गया और उनके साथ अत्याचार किया वहीं हमारी दुकान मकान सब ल ूट लिया ।
बंगाली समाज से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काजल कुमार ने बताया ढाका के पास हमारे माता-पिता का परिवार रहता था विभाजन के समय उनको लूट गया और पीटा गया बाद में भाग कर बड़ी मुश्किल से दिल्ली तक आए और शरणार्थी के रूप में भारत में शरण ली अब हम भारत के नागरिक हैं और हम कंधे से कंधा मिलाकर भारत की प्रगति में साथ चल रहे हैं ।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, मुकेश यादव, प्रभुलाल जाटवा, रूप पमनानी, आनंदसिंह खींची, कमल बैरवा, जितेंद्र कृपलानी, पंकज मिश्रा, सुभाष डोडिया, पवन विश्वकर्मा, राजकुमार बंशीवाल, अनिल शिंदे, नितिन सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
