पीएमसीओई शासकीय माधव महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उज्जैन, पीएमसीओई शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया.

। विद्यार्थियों को अपने ओजस्वी सम्बोधन में उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई मेँ शहीदों के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि उनके बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा मेँ सांस ले रहे हैं । उनके योगदान को हर समय याद रखने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वाधीनता के बाद उद्योग, कृषि, शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र मेँ भारत की शानदार प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रगति यात्रा निरंतर जारी है. देश की प्रगति में हमारे वैज्ञानिक, चिकित्सक, खिलाडी, कलाकार ,समाजसेवी सभी भागीदारी कर रहे हैं.हमारे महाविद्यालय ने भी विकास के कई सोपान तय किए हैं. हमने नए पाठ्यक्रम आरम्भ किए हैं और हमारे विद्यार्थियों ने शिक्षा, क्रीडा और साहित्यिक सांस्कृतिक क्षेत्र मेँ कई सफलताएं अर्जित की हैँ. एन सी सी एनएसएस केडेट्स एवं महाविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया गया है. वे बधाई के पात्र हैं. हम उम्मीद करते हैं कि हमारे विद्यार्थी देश के लिए अपने कर्तव्य को पूर्ण करेंगे.
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. यह आयोजन प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में व एनसीसी आधिकारी मेजर डॉ. मोहन निमोले, एनएसएस अधिकारी प्रो. रायसिंह सोलंकी, प्रो. राधेश्याम भील एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री नवीन कोरट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ. रफीक नागौरी ने संचालन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. आयशा सिद्दीकी, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. संगीता दुबे, डॉ. मृदुल चंद शुक्ला, डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. नूतन पंवार , डॉ नलिनी तिलकर, प्रो शुभकामना रकताले, प्रो हुक्का कटारा,सीनियर अंडर अफसर यश परमार, सार्जेंट श्याम, निखिल ठाकुर, शिवानी चौधरी सहित एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।