नागपंचमी एवं महाकाल सवारी मार्ग पर 350 से अधिक सफाई मित्रों ने स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कर दिया स्वच्छता का संदेश

उज्जैन, सोमवार को नाग पंचमी पर्व उज्जैन शहर में लाखों की तादात में आये श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम का संपूर्ण अमला सक्रिय रहा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर निगम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा दर्शन व्यवस्था रात्रि 12 बजे से प्रारंभ होने के साथ कर्क राज मंदिर पार्किंग स्थल से त्रिवेणी संग्रहालय, जयसिंह पूरा,शेर चौराहा, हरसिध्दि पाल, रामघाट, गणगौर दरवाजा,कार्तिक चौक गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा, चौबीस खंभा, कहार वाडी आदि मार्गों पर 3 शिफ्ट में 350 से अधिक सफाई मित्रों के द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित कर स्वच्छता का संदेश दिया*
*नागपंचमी पर्व एवं बाबा महाकाल सवारी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता,अतिक्रमण, आवारा मवेशियों का नियंत्रण श्रद्धालुओं की सहायता एवं जनजागरूकता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पूर्ण किया गया श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित सफाई के साथ कचरे का तत्काल उठाना सुनिश्चित किया गया नगर निगम की आईईसी एजेंसी के सदस्य भी विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहें इनके माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए निरंतर जन जागरूक किया गया*

*8 स्थानों पर बनाए गए सहायक नियंत्रण कक्ष पर श्रद्धालुओं द्वारा समुचित जानकारी लेकर लिया दर्शन लाभ*

*श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा तथा त्वरित सहायता के लिए नगर निगम द्वारा 8 विभिन्न स्थानों पर सहायक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए इन नियंत्रण कक्षों पर शिफ्ट अनुसार निगम के कर्मचारी के द्वारा श्रद्धालुओं की आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन किया गया श्रद्धालुओं ने जानकारी प्राप्त कर दर्शन लाभ लिया*

*हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश*

*बाबा महाकाल की सवारी जब रामघाट पहुंची तब श्रद्धालुओं द्वारा अपने हाथों में तिरंगा थामे हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया!