नकबजनी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना नागदा व पुलिस टीम द्वारा नकबजनी एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना नागदा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर नकबजनी की वारदातों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 28.40 लाख रुपये कीमत का सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

*🔹घटना का विवरण*-

थाना नागदा क्षेत्र अंतर्गत सुनील नगर एवं ग्राम मोहना में अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की घटनाएं घटित हुई थीं। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना नागदा पर अपराध क्रमांक 440/2025, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त साक्ष्यों का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की गई। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उक्त नकबजनी की वारदातों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

*🔹गिरफ्तार आरोपी*-

1. रतलाम सिंह पिता नाहर सिंह, जाति सिकलीगर, निवासी सिगनूर, जिला खरगोन।

2. दीपक पिता समंदर सिंह उर्फ लुलिया भाटिया, जाति सिकलीगर, निवासी गंधवानी, जिला धार।

3. शिवराज सिंह पिता हरपाल सिंह छाबड़ा, निवासी गंधवानी, जिला धार।

*🔹बरामद मशरूका*-

प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर निम्न मशरूका बरामद किया गया—

01. अपराध क्रमांक 334/2026 में : – आरोपी रतलाम सिंह के कब्जे से करीब 8.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं 70,000 रुपये नगद बरामद किए गए।

02. आरोपी दीपक के कब्जे से करीब 8.30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

03. आरोपी शिवराज सिंह के कब्जे से करीब 8.40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी शिवराज सिंह से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी आरोपी दीपक के साथ ग्राम मोहना में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी दीपक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप चोरी का अतिरिक्त मशरूका बरामद किया गया।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 440/2025 में आरोपी शिवराज सिंह एवं दीपक से पूछताछ के आधार पर करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

इस प्रकार गिरफ्तार आरोपियों से दोनों अपराधों में कुल करीब 27.20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 70,000 रुपये नगद एवं करीब 50,000 रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल, *कुल लगभग 28.40 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।*

*🔹पुलिस की सराहनीय भूमिका*-

उक्त महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना नागदा के निरीक्षक अमृतलाल गवली, उनि. प्रतीक यादव (साइबर सेल), सउनि. अरविंद गणावा, प्र.आर. प्रकाश यादव, सुशील मिश्रा, विनोद माली, रोहित मालवीय, आर. कृष्णा बैरागी, रणवीर सिंह, दीनदयाल धनगर, मिथुन प्रजापति, अजय चौहान, रोहित साहू, पंकज गर्ग, शेर सिंह एवं म.आर. ज्योति वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

*▪️थाना नागदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों एवं पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं एवं उनसे संबंधित संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है।*