दुकान का शटर उचकाकर टायर व नगदी चोरी करने वाले पारदी गैंग के 02 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर उप निरीक्षक कमलेश सिंघार के कुशल नेतृत्व में थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा टायर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

*🔹घटना का विवरण*-

दिनांक 10.08.2026 को फरियादी शांतिलाल निवासी बड़नगर द्वारा थाना बड़नगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09 से 10.08.2026 की मध्यरात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा रतिजा रोड स्थित टायर की दुकान का शटर उचकाकर दुकान में रखे टायर एवं नगदी चोरी कर ली गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 452/2026, धारा 331(4), 305(अ) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस की कार्रवाई*-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बड़नगर उप निरीक्षक कमलेश सिंघार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई तथा लगातार तलाश एवं पतारसी की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दुकान में हुई चोरी की घटना में एक सफेद रंग की पिकअप वाहन के संदिग्ध रूप से शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना आगे-पीछे नंबर लिखी सफेद रंग की पिकअप वाहन रतिजा रोड से बड़नगर की ओर देखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं उक्त वाहन को पिटलावदिया फंटे के पास रोककर उसमें बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम *संतोष पिता बरबरीया पारदी उम्र 44 वर्ष निवासी सिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम* एवं *अर्जुन पिता भुरालाल पारदी उम्र 32 वर्ष निवासी सिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम* बताया।

पुलिस द्वारा चोरी की घटना के संबंध में सघन पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा टायर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम सिमलावदा के पास स्थित झाड़ियों में छुपाकर रखे गए चोरी के 14 टायर बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की पिकअप वाहन एवं ₹10,000/- नगदी भी बरामद की गई।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पूछताछ एवं प्रकरण में आगे की विवेचना हेतु 02 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

*🔹जप्त मश्रुका*-

▪️14 नग टायर — अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-
▪️नगदी राशि — ₹10,000/-
▪️वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की पिकअप वाहन — अनुमानित कीमत ₹5,00,000/-

*कुल मश्रुका — ₹9,10,000/*

*🔹गिरफ्तार आरोपी*-

01. संतोष पिता बरबरीया पारदी, उम्र 44 वर्ष, निवासी सिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।

02. अर्जुन पिता भुरालाल पारदी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़नगर उप निरीक्षक कमलेश सिंघार, उनि. राजेन्द्रसिंह हाड़ा, प्र.आर. मंगललाल मीणा, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. बनोसिंह, आरक्षक महेश मोर्य, आरक्षक मनोहर मोहरी, आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक स्वरूप हिरेके, आरक्षक राज माली, आरक्षक मनोज बैरागी, आरक्षक कैलाश गंगवाल, आरक्षक शोभित शुक्ला, आरक्षक अधिनि पाठक, सैनिक अमरसिंह एवं सैनिक गोवर्धन डाबी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

*🔹जिला उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।