04 शातिर महिलाएं हथियारों सहित गिरफ्तार, चोरी की वारदात को अंजाम देने की कर रही थी तैयारी

उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस द्वारा कार्तिक मेला ग्राउंड क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रही 04 महिलाओं को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*🔹घटना का विवरण*-

दिनांक 19.08.2026 को थाना महाकाल पुलिस टीम को सर्कल भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चार महिलाएं टोली बनाकर कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़कर उनमें रखे मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी करने की नीयत से वहां मौजूद हैं तथा उनके पास लोहे के चाकू एवं लोहे का पाइप जैसे हथियार हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई किए जाने पर उक्त महिलाओं को हथियार सहित पकड़ा जा सकता है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंची। मौके पर मुखबिर के इशारे पर चार महिलाएं झुंड बनाकर बैठी हुई दिखाई दीं। पुलिस टीम द्वारा महिला आरक्षक की सहायता से घेराबंदी कर चारों महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ में महिलाओं द्वारा महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की कारों के कांच फोड़कर कार में रखे मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी करने तथा रात्रि के समय सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करने के उद्देश्य से उज्जैन आना बताया गया। महिलाओं के पास चोरी की वारदात में उपयोग किए जाने वाले धारदार चाकू एवं लोहे का पाइप होना भी सामने आया।

*🔹पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने अपने नाम—*-

01. खुशी पति साहिल जाटव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम इसुपुर, थाना महंदाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
02. मीना पति छोटू जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम इसुपुर, थाना महंदाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
03. मंतीदेवी पति स्वर्गीय गुर्जन जाटव, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम इसुपुर, थाना महंदाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
04. राजपति पति रामनयन जाटव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गौशाला झांसी, थाना रामापुर, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश।
बताए।

*🔹आरोपियों से बरामदगी*-

महिला पुलिसकर्मी द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपीयो के कब्जे से
01. एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू ।
02. एक लोहे का छोटा चाकू
03. एक स्टील का छोटा चाकू
04. एक लोहे का चौकोर पाइप
बरामद किए गए तथा आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*🔹पुलिस कार्रवाई*-

आरोपियों का कृत्य धारा 313 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाया जाने से थाना महाकाल पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके द्वारा पूर्व में की गई अन्य चोरी की वारदातों एवं उनके साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।