सिगरेट गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, जिला उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा सिगरेट के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी की गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का महत्वपूर्ण मशरूका बरामद किया गया है।

*🔹घटना का विवरण*-

फरियादी सौरभ माहेश्वरी पिता सुरेश माहेश्वरी, निवासी 44 एक्टूबर मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन द्वारा थाना माधवनगर पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि दशहरा मैदान उज्जैन में नेहरू पार्क के पास स्थित माहेश्वरी मार्केटिंग के परिसर में आईटीसी कंपनी की सिगरेट का गोदाम संचालित है। दिनांक 06.06.2026 से 07.06.2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आईटीसी कंपनी के अलग-अलग ब्रांड की लगभग 25-26 बॉक्स सिगरेट चोरी कर ली गई।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना माधवनगर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*-

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना माधवनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध साक्ष्यों तथा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। घटना के समय संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गतिविधियों को चिन्हित कर उनके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई । विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी-500 क्रमांक MP 13 CC 0355 थाना नागझिरी क्षेत्र से चोरी किया गया वाहन था, जबकि एक अन्य महिन्द्रा एक्सयूवी-300 वाहन को थाना दलौदा, जिला मंदसौर क्षेत्र से चोरी किया गया था। दोनों वाहनों का उपयोग आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने में किया जाना पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयास किए गए। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला भीलवाड़ा एवं जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तक पहुंचकर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई।

लगातार पुलिस प्रयासों एवं विवेचना के दौरान दिनांक 12.08.2026 को पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ में आरोपियों द्वारा सिगरेट गोदाम में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी*-

01. रामपाल उर्फ रामा पिता हरिराम चौधरी, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी 374 इन्द्रा कॉलोनी विस्तार, पाली, जिला पाली, राजस्थान। वर्तमान निवासी साईकृपा बिल्डिंग, गली नं. 5, जरामाला नगर, हडपसर, पुणे, महाराष्ट्र।

02. रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे उर्फ संतोष भैया उर्फ मुकेश चौधरी पिता आफताब शेख, उम्र 51 वर्ष, निवासी शिवाजीनगर, कमला नगर, बेगमवाड़ी, हरी मस्जिद के पास, गोवंडी पूर्व, मुंबई, महाराष्ट्र।

*🔹आरोपियों से बरामद मशरूका*-

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर निम्न महत्वपूर्ण मशरूका बरामद किया गया है-

1. ₹1,35,000/- नगद
चोरी की गई सिगरेट को बेचकर प्राप्त राशि।

2. किया सोनेट कार क्रमांक MH 12 WZ 7053
अनुमानित कीमत करीब ₹15,00,000/-, जिसे आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयुक्त किया गया था।

3. आईटीसी कंपनी की विभिन्न ब्रांड की सिगरेट
जिसमें क्लासिक, क्लासिक कनेक्ट, क्लासिक आइकॉन, गोल्ड फ्लेक प्रीमियम, गोल्ड फ्लेक, स्टार प्रो, गोल्ड फ्लेक अल्ट्रा स्मूथ, गोल्ड फ्लेक किंग साइज सहित विभिन्न ब्रांड की सिगरेट शामिल हैं। बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब ₹ 15,00,000/- है।

*▪️इस प्रकार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में कुल करीब ₹31,35,000/- कीमत का मशरूका बरामद किया गया है।*

*🔹वारदात का तरीका*-

प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गोदाम को निशाना बनाकर रात्रि के समय गोदाम के गेट का ताला तोड़ा गया तथा अंदर रखी आईटीसी कंपनी की विभिन्न ब्रांड की सिगरेट के कार्टून चोरी कर लिए गए। वारदात में चोरी के वाहनों का उपयोग किया गया तथा चोरी की गई सिगरेट को अलग-अलग स्थानों पर बेचकर उससे प्राप्त राशि को आरोपियों द्वारा अपने उपयोग में लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी की गई सिगरेट के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के माल को किन-किन व्यक्तियों को बेचा गया तथा वारदात में इनके साथ अन्य कोई व्यक्ति शामिल था अथवा नहीं।

*🔹आपराधिक रिकार्ड*-

रामपाल उर्फ रामा पिता हरिराम चौधरी एवं आरोपी रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे उर्फ संतोष भैया उर्फ मुकेश चौधरी पिता आफताब शेख के विरूद्ध

01. पुलिस थाना उमरगाँव जिला वलसाड गुजरात में कार चोरी के तहत 2023 में प्रकरण पंजीबद्ध है

02. साथी पुलिस थाना आदर्श नगर जिला विजयपुर कर्नाटक में सिगरेट चोरी से सबंधित प्रकरण पंजीबद्ध है

*🔹सराहनीय भूमिका*-

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया, उनि. सालगराम चौहान, उनि. प्रतीक यादव (सायबर सेल), प्रआर 437 प्रेम समरवाल (सायबर सेल), आर. 1448 श्यामबरण सिंह, आर. 1632 देवी सिंह, आर. 1785 अर्जुन सिंह, आर. 1787 महेश मालवीय सहित थाना माधवनगर एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।