उज्जैन, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जावद जिला नीमच के उच्च माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को विद्यालय की छात्रा के साथ आपत्तिजनक मोबाइल चैट करने के मामले में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट, नीमच रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।