उज्जैन, जिला उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजी गंज श्रीमती पुष्पा प्रजापत के दिशा निर्देशन में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.372 किलोग्राम गांजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 21.08.2026 की रात्रि में थाना चिमनगंज मंडी पर उप निरीक्षक जयदीप राठौर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कानीपुरा-तराना रोड से होकर जाने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस टीम रवाना हुई ।
पुलिस टीम द्वारा कानीपुरा-तराना रोड पर निर्माणाधीन श्री साई कुंज कॉलोनी के सामने नाकाबंदी की गई। करीब 25 मिनट बाद कानीपुरा की ओर से तराना की तरफ आती हुई एक सफेद रंग की बिना नंबर की हुंडई ऑरा कार दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार को रोककर घेराबंदी करते हुए उसकी तलाशी एवं उसमें बैठे व्यक्तियों की जांच की गई।
कार में बैठे तीन संदिग्धों को पकड़ा
कार में चालक सहित कुल तीन व्यक्ति बैठे पाए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम—
01. आदर्श पिता रमेशचन्द्र नायक, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम इटावा थाना तराना, हाल राज रॉयल्स कॉलोनी, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।
02. तेजस पिता बहादुर वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी देव नगर गली नंबर 01, तिरुपति कॉलोनी, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।
03. साहिल पिता हाकिम हैला, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा मोहल्ला, पान बिहार, थाना घट्टिया, जिला उज्जैन।
बताया।
*🔹कार की तलाशी में मिला 53.372 किलो गांजा*-
कार की तलाशी के दौरान पिछली सीट एवं डिक्की में रखे तीन लॉक बैग/सूटकेस से कुल 25 पैकेटों में पैक 53.372 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों की जामा तलाशी में कुल ₹5,300 नगद एवं चाबियों का गुच्छा भी बरामद किया गया।
*🔹तीनों आरोपी गिरफ्तार*-
आरोपियों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में गांजे के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य तथा इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना की जा रही है।
*🔹जप्त सामग्री :*-
▪️ 53.372 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (गांजे के कुल 25 पैकेट)
▪️ बिना नंबर की सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार
▪️ तीन बैग/सूटकेस एवं पैकिंग सामग्री
▪️ कुल ₹5,300 नगद
▪️ चाबियों का गुच्छा
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी चिमनगंज उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कनोडिया , S.I. जयदीप राठौर, S.I. दिनेश भाट, H.C. पीयूष मिश्रा, H.C. कपिल राठौर, C. आनंद मिश्रा, C. जगदीश, C. रवि पटेल, C. अभिषेक, C. भूपेश, दीपक पटेल।