उज्जैन,भारतीय विकास परिषद, क्षिप्रा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूजनीय महामंडलेश्वर शैलेशानन्द गिरि जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी व म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जी जैन उपस्थित रहे। अतिथियों के ओजस्वी उद्बोधन ने सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश लखवानी, सचिव ज्योति पोरवाल, एवं कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल सहित कार्यकारिणी व नवीन सदस्यों ने पद की शपथ ली। अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में मुकेश लखवानी ने परिषद के मूल मंत्र ‘सेवा और संस्कार’ पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संरक्षक संजय जी अग्रवाल ने की तथा दायित्व अधिकारी के रूप में राजेश जी पंड्या उपस्थित रहे। इस अवसर पर अन्य सहयोगी शाखाओं के पदाधिकारियों ने नई टीम का स्वागत किया। मंच का कुशल संचालन पर्यावरण प्रमुख रितु घाटिया ने किया तथा आभार सचिव ज्योति पोरवाल ने माना।