निगम द्वारा चक्रतीर्थ से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

उज्जैन, आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर प्रगतिरत है इसी के क्रम में रविवार को निगम द्वारा जोन क्र 1 वार्ड क्र 13 स्थित चक्रतीर्थ से अस्थाई अवैध अतिक्रमण को नगर निगम की रिमूवल गैंग एवं जेसीबी द्वारा हटाया गया कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, तहसीलदार शेफाली जैन, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता, सीएसपी पुष्पा प्रजापति एवं रिमूवल गैंग, सम्बन्धित थाना प्रभारी पुलिस बल मौजूद रहे!