दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया

उज्जैन,उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं सीएसपी नागदा श्री विक्रम अहिरवार के निर्देशन तथा थाना प्रभारी नागदा निरीक्षक श्री अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में थाना नागदा पर दर्ज नाबालिग बालिकाओं की तलाश के दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

एक टीम को नाबालिग बालिका की तलाश हेतु करीब 2000 किलोमीटर दूर कोयंबटूर, तमिलनाडु रवाना किया गया, जबकि दूसरी टीम द्वारा करीब 300 किलोमीटर दूर जिला खरगोन में तलाश की गई।

दोनों पुलिस टीमों द्वारा लगातार किए गए प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर थाना नागदा लाया गया।

प्रकरणों में संबंधित आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दोनों नाबालिग बालिकाओं के सकुशल दस्तयाब होने पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

▪️ *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक अमृतलाल गवरी – थाना प्रभारी नागदा,निरीक्षक प्रतीक यादव प्रभारी सायबर सेल,उनि. योगिता उपाध्याय,सउनि. प्रभुलाल मुनिया
सउनि. दिनेश निनामा, प्र.आर., राजपाल सिंह – सायबर सेल,प्र.आर. 1002 चित्ररंजन डामोर,आर. 921 कृष्णा बैरागी,आर. 1596 दीनदयाल धनगर,म.आर. ज्योति वर्मा,म.आर. शबनम उस्मानी,म.आर. सुनीता डामोर,न.सु.स. राजेश मोरखाल की मुख्य भूमिका रही।