11 हजार पौधे वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उज्जैन,बाबा महाकाल की चतुर्थ सवारी में पर्यावरण संरक्षण की थीम अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए सभी श्रद्धालुओं को विभिन्न किस्म 11,000 पौधों का वितरण किया गया इस अवसर पर रामघाट पर राज्यसभा सांसद श्री बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, महाकाल मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट द्वारा श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया प्रकृति संरक्षण के लिए इस सराहनीय कार्य को सभी श्रद्धालुओं द्वारा संकल्प लिया कि अपने घर के आंगन में एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण कर सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत हरित अभियान को सफल बनाएगे।