ई-रिक्शा चालक के कब्जे से 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद

उज्जैन, आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन जिले में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतत निगरानी हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आलोक शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश सिंह तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना जीवाजीगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

▪️ *घटना का विवरण*-
दिनांक 26.08.2026 को थाना जीवाजीगंज की वाहन चेकिंग टीम द्वारा गढ़कालिका–कालभैरव मंदिर रोड, ओखलेश्वर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नीले रंग के ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 को रोकने का इशारा किया। ई-रिक्शा चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन की गति बढ़ाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से रोक लिया गया।

▪️ पुलिस कार्यवाही
ई-रिक्शा चालक से पूछताछ एवं वाहन की तलाशी लेने पर आगे की डिक्की में रखी एक सफेद रंग की थैली के अंदर गहरे भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला। संदेह होने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त पदार्थ की पहचान एवं तौल की गई, जो 255 ग्राम चरस पाया गया।

पूछताछ में *आरोपी ने अपना नाम अजहरउद्दीन पिता नसीरउद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी नुरानी मस्जिद के पीछे, विहारी कॉलोनी, नागझिरी, उज्जैन बताया*। आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं होना पाया गया।

थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी अजहरउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस, एक रियलमी मोबाइल फोन एवं ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 जप्त किया गया।

प्रकरण में थाना जीवाजीगंज पर अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

▪️ *जप्त मशरूका*-

– 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस, अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000/-
– एक रियलमी मोबाइल फोन
– एक ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209

▪️ सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में डीएसपी श्री योगेश सिंह तोमर, निरीक्षक श्री प्रतीक शर्मा, थाना प्रभारी जीवाजीगंज, उनि. शोभाराम किरार, उनि. लोकेन्द्र सिंह बैंस, प्रआर. 334 बलवान राणा, आर. 126 शंकर सिंह, आर. 1256 बृजभूषण शर्मा, हेड कांस्टेबल सोमेंद्र दुबे, कांस्टेबल मनीष यादव, कांस्टेबल गुलशन चौहान एवं कांस्टेबल उदित नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।