रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन प्रेम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उज्जैन, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जीवनखेड़ी स्थित शिप्रा तट पर बने भाई-बहन प्रेम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह हमेशा कायम रहने की कामना के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। समाजसेवी डॉ. कैलाश नागवंशी ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वर्ष में एक बार मंदिर के पट खोले जाते हैं और रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यहां आकर भाई बहनों की लम्बी आयु एवम् सुखी जीवन की कामना की जाती है!