उज्जैन, उज्जैन जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुंडा बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई।
इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जप्त किए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान 07 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
▪️*समय पर घर पहुंचे युवा, पालकों ने जताया आभार*-
उज्जैन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान के साथ-साथ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय रात्रि 11:00 बजे तक बंद कराया जा रहा है। पुलिस की इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अभियान के दौरान कई युवा समय पर अपने घर पहुंचे।