उज्जैन पुलिस की प्रभावी रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त,असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

उज्जैन,उज्जैन शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, फरार एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रात्रिकालीन विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों, आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर सघन दबिश दी गई तथा विभिन्न स्थानों पर प्रभावी चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।

*🔹 अभियान के दौरान निम्नानुसार प्रभावी कार्रवाई की गई-*

1. 140 स्थायी वारंटों की तामील।
2. 215 गिरफ्तारी वारंटों की तामील।
3. 01 वसूली वारंट की कार्रवाई।
4. 15 प्रकरणों में धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
5. 01 आबकारी एक्ट के प्रकरण में कार्रवाई।
6. 02 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।
7. 05 चाकूबाजों के विरुद्ध कार्रवाई।
8. 20 गुंडा बदमाशों की चेकिंग एवं सत्यापन।
9. जिलाबदर बदमाश की चेकिंग।
10. धारा 185 MV Act के तहत 21 कार्रवाई।

*🔹 अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के लिए सतत प्रयास*

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सक्रियता एवं तत्परता के साथ वारंटियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहन चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

उज्जैन पुलिस द्वारा अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की सघन रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग लगातार जारी रखी जाएगी।