उज्जैन,माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के क्रम में शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में कंठाल चौराहा से सती गेट होते हुए छत्री चौक तक लगभग 450 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। लगभग 15 मीटर चौड़ाई में विकसित किए गए इस मार्ग को अब राजसी सवारी के अनुरूप अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है*
*7 सितंबर को बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए नगर निगम की विशेष तैयारी*
*7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्य एजेंसी की टीमें दिन-रात कार्य में जुटी हुई हैं। मार्ग पर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त टीम लगाई गई है, जिससे निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे किए जा सकें।नगर निगम का प्रयास है कि राजसी सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को व्यवस्थित, सुगम एवं बेहतर मार्ग उपलब्ध हो तथा बाबा महाकाल की सवारी के लिए मार्ग का स्वरूप भी भव्य एवं आकर्षक दिखाई दे*
*सती गेट को मिलेगा हेरिटेज लुक, दोनों ओर लगाए जा रहे कोबल स्टोन*
*सती गेट क्षेत्र को आकर्षक एवं हेरिटेज स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से दोनों ओर लगभग 25-25 मीटर, कुल 50 मीटर क्षेत्र में कोबल स्टोन लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। कोबल स्टोन लगने के बाद सती गेट एवं आसपास का क्षेत्र अधिक सुंदर और ऐतिहासिक स्वरूप के अनुरूप दिखाई देगा*
*कंठाल चौराहा का भी हो रहा सौंदर्यीकरण*
*कंठाल चौराहा को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही चौराहे पर अंडरग्राउंड लाइट शिफ्टिंग का कार्य भी किया गया है। इससे चौराहे को तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र का दृश्य स्वरूप और अधिक बेहतर होगा*
*गुरुवार तक मुख्य कार्य, 5 सितंबर तक फिनिशिंग एवं सफाई पूर्ण करने का लक्ष्य*
*नगर निगम द्वारा कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीम लगाई गई है। बुधवार रात से गुरुवार तक सती गेट पर कोबल स्टोन एवं कंठाल चौराहा पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद 4 सितंबर से संपूर्ण मार्ग पर फिनिशिंग, साफ-सफाई एवं अन्य शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाएगा।नगर निगम द्वारा 5 सितंबर तक पूरे मार्ग को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि राजसी सवारी से पूर्व मार्ग का प्रत्येक कार्य पूर्ण हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो*
*निगम की सतत मॉनिटरिंग एवं टीम की दिन-रात मेहनत से कार्य को मिली गति*
*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की टीमें दिन-रात मौके पर रहकर कार्य को गति दे रही हैं। चौड़ीकरण के साथ-साथ मार्ग के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक, कोबल स्टोन एवं सफाई जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।*
*राजसी सवारी से पहले कंठाल से सती गेट तक का मार्ग न केवल आवागमन की दृष्टि से सुगम होगा, बल्कि अपने नए स्वरूप में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा!