उज्जैन,5 सितंबर को शहर के समस्त 54 वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, अभियान में वार्डो के स्थानीय नागरिकों के द्वारा अपने वार्ड की स्थानीय समिति, मोहल्ला समिति,व्यापारी संघ,कॉलेज एवं स्कूल के शिक्षक,छात्र छात्राए,स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र,वार्ड, मोहल्ले, प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों आदि स्थलों की सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी करेंगे*
*निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा गुरुवार को एमआर 5 नवीन वर्क शॉप विभाग के कार्यालय में सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, जोनल अधिकारी कार्यपालन यंत्री स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक सम्बन्धित नोडल एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि 5 तारीख को होने वाले विशेष सफाई अभियान में स्वच्छता में जनजागरण के उद्देश्य से सभी वार्ड के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जनभागीदारी का रूप दिया जाए। आयुक्त श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोगानवमी पर सफाई मित्रों का अवकाश होने पर अपने वार्ड, क्षेत्र, मोहल्ले, शहर में एक दिन नागरिकों के साथ स्वच्छता में अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त होगा जिसमें सभी शासकीय ,प्राइवेट संस्थाएं ,व्यापारी संघ, मोहल्ला समिति, सामाजिक संस्थाएं अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए शहर के सफाई अभियान में भागीदारी करेगी निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने कहा कि यह विशेष अभियान नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था में जन जागरूकता के साथ पूरे शहर में वास्तविक स्वच्छता की पहचान करेगा*
*सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थलों पर होगी सफाई*
*शहर के सार्वजनिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टावर चौराहा, वार्डो के उद्यानों आदि क्षेत्र में नागरिक अपनी भूमिका का निर्वाह करके शहर के स्वच्छता में योगदान देकर पूरे शहर में स्वच्छता को जन जागरुकता के उद्देश्य से अभियान में सहयोग करेंगे साथ ही अपने वार्ड में नागरिक गण सफाई अभियान की रील फोटो सोशल मीडिया पर प्रचारित करेंगे*
*निगम के सभी अधिकारी निभाएं अपना दायित्व*
*आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 सितंबर को अपने वार्ड में माइक्रो प्लान के अनुसार चिन्हित क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करे*
*बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह,श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्तगण, कार्यपालन यंत्री , जोनल अधिकारी, वर्क शॉप प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहें!