उज्जैन,राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 11वीं बटालियन की एक उप-टीम द्वारा् गुरुवार को खेमासा ग्राम पंचयात भवन में ग्रामीणों को एक दिवसीय ‘सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम’ (CAP) का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम निरीक्षक श्रीनिवास मीना के नेतृत्व में कुल 06 बचावकर्मियों की टीम द्वारा संचालित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक कौशल सिखाना था। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण और प्रदर्शन दिया:
आपदा प्रबंधन: आपदा का अर्थ, उसके प्रकार और एनडीआरएफ की भूमिका।
जीवन रक्षक कौशल: सीपीआर (CPR), एफबीएओ (FBAO), रक्तस्राव को नियंत्रित करना, ड्रेसिंग और बैंडेजिंग।
बचाव तकनीक: इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाना, आपातकालीन और गैर-आपातकालीन स्थिति में घायल को ले जाने के तरीके, और फ्लोटिंग डिवाइस का उपयोग।
सुरक्षा जागरूकता: भूकंप ड्रिल, सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार (PHT), और आकाशीय बिजली से सुरक्षा।
तकनीकी ज्ञान: दामिनी (Damini), फ्लड वॉच (Flood Watch) और सचेत (Sachet) ऐप्स की जानकारी।
आपदा प्रबंधन के कार्यक्रम का का आयोजन श्री ईश्वर सिंह सरपंच की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम मे कुल 45 महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया और लाभ उठाया एवं एनडीआरएफ के इस कार्यक्रम की सराहना की।