उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गुरु प्रसाद पाराशर व नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस टीम को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* –
थाना माधवनगर पर फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी होण्डा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP13DR0704 पार्श्वनाथ टावर की पार्किंग में लॉक कर खड़ी की थी जो वापस आने पर स्कूटी मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी स्कूटी नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाना बताया गया।
🔹*पुलिस कार्यवाही*-
थाना माधवनगर पुलिस को चोरी गई स्कूटी की तलाश एवं आरोपी की पतारसी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे, मक्सी रोड उज्जैन पर चोरी की स्कूटी लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को हमराह स्टाफ की मदद से पकड़कर पूछताछ की गई। *आरोपी ने अपना नाम विक्की उर्फ बलराम पिता संजय,उम्र 30 वर्ष, निवासी गणेशपुरा, उज्जैन बताया*।
आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की बिना नंबर की होण्डा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। वाहन के इंजन एवं चेसिस नंबर का पीएसओ मशीन से मिलान करने पर उक्त वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP13DR0704, इंजन नंबर JF50E80086341, चेसिस नंबर ME4JF501BD8087922, मॉडल 2013, थाना माधवनगर के अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गया वाहन होना पाया गया। वाहन की अनुमानित कीमत ₹20,000/- है।
पूछताछ में आरोपी ने उक्त स्कूटी को पार्श्वनाथ टावर, फ्रीगंज पार्किंग से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी की मश्रुका स्कूटी जप्त की गई।
🔹 *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*-
आरोपी विक्की उर्फ बलराम के विरुद्ध थाना माधवनगर में वर्ष 2014 से 2020 के मध्य कुल 15 अपराध पंजीबद्ध रहे हैं। इनमें मारपीट, जान से मारने का प्रयास, चोरी/लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल हैं। रिकॉर्ड में धारा 307, 392, 25 आर्म्स एक्ट, 354, 323, 294, 506, 427 भादंवि सहित अन्य धाराओं के अपराध दर्ज होना पाया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
🏆 *पुलिस टीम की भूमिका*-
निरीक्षक गजेंद्र पचौरिया, थाना प्रभारी थाना माधवनगर, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम, प्रधान आरक्षक सियाराम सिंह,आरक्षक अनिल सिसोदिया,आरक्षक महेश मालवीय की मुख्य भूमिका रही।