उज्जैन, उज्जैन जिले में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली, आपत्तिजनक टिप्पणियां अथवा पोस्ट प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना श्री राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस टीम को आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔹*घटना का विवरण*-
दिनांक 05.09.2026 को श्री ओम भारती, अंतरराष्ट्रीय सचिव श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं महंत श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर, तराना द्वारा थाना तराना पर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर, तराना से संबंधित आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से मंदिर की धार्मिक गतिविधियों, आयोजनों एवं भगवान श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव की सवारी से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाती है। उक्त आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा में टिप्पणियां की जा रही थीं।
🔹*पुलिस कार्यवाही*-
आगामी सोमवार को निकलने वाली भगवान श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव की अंतिम राजसी सवारी के पूर्व इस प्रकार की टिप्पणियां किए जाने को गंभीरता से लेते हुए थाना तराना पर अपराध क्रमांक 555/2026, धारा 299, 196(1)(ए), 351(2), 352 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता एवं आगामी राजसी सवारी के दौरान कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान एवं लोकेशन का पता लगाया गया, जिसमें आरोपी सैयद अकरम, निवासी बैतूल का होना पाया गया।
*तराना पुलिस टीम द्वारा बैतूल पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी सैयद अकरम को राउंडअप किया गया है*। आरोपी को थाना तराना लाने हेतु पुलिस टीम बैतूल रवाना की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।