उज्जैन,जिला उज्जैन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में महिदपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 10.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर महिदपुर पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। ग्राम टाण्डा जंगल में आरोपी अंबाराम पिता तोलाराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टाण्डा, थाना महिदपुर के कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी क्रम में ग्राम चौरवासा स्थित आरोपी के खेत पर दबिश देकर रमेश बागरी पिता रतनलाल,उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम टाण्डा, थाना महिदपुर के कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 49-ए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों को उपजेल महिदपुर में दाखिल कराया गया।
👮♂️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना महिदपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक पाटीदार, निरीक्षक अन्नपूर्णा कठेरिया, उनि. एन.एस. कनेश, उनि. एम.एस. चौहान, प्रआर. 1084 विजय सिंह, प्रआर. 1067 प्रदीप बोरासी, आर. 233 विजय मीणा, आर. 1982 शक्तिसिंह, आर. 1297 सुनील, आर. 1991 गोविन्द एवं आर. 1724 संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।